पेट में भारीपन होने पर इन घरेलू उपचार को आजमाएं, मिलेगा आराम     

पेट में भारीपन होने पर इन घरेलू उपचार को आजमाएं, मिलेगा आराम     

अगर आपने ज्यादा तला या भुना हुआ खा लिया है तो कई तरह की समस्या आ सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपचार कर सकते हैं। वैसे हम जिन चीजों को बताने जा रहे हैं वह आसानी से हमारे घरों में उपलब्ध होते हैं। तो कहीं पार्टी या शादी में आपने जमकर खाया पीया है और आपको अच्छा महसूस नहीं हो रहा है, तो इन चीजों को आजमा सकते हैं।

अगर पेट में भारीपन आपको महसूस हो रहा है तो  घर में रखी मिश्री और सौंफ को खा सकते हैं। इससे आपके पेट का भारीपन और असहजता आसानी से खत्म हो सकती है। इसके अलावा इसके सेवन से प्याज लहसुन आदि से मुँह की दुर्गंध भी चली जाएगी। वहीं, खाने की महक भी चली जाएगी। तो अगली बार जब आपको अजीब महसूस हो तो इन्हे जरूर आजमाएं।

इसी तरह , जब आपके पेट में भारीपन महसूस हो तो इलायची का सेवन कर  इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इलायची चबाने से आपका पेट नहीं फूलेगा। इलायची पेट के फूलने से रोकती है। साथ ही मुंह की दुर्गंध और खाने की  महक को भी खत्म करने में कारगर  भूमिका निभाती है। हालांकि, घरेलू उपचार में तीसरी चीज भी आपके पेट में होने वाले भारीपन से राहत  देता है लेकिन, इसके आपको थोड़ा समय लग सकता है। जी हाँ हम बात कर रहे  हैं अलसी की. जी भीगी अलसी खाने से आपके पेट में आया भारीपन खत्म हो सकता है। लेकिन यह भीगा हुआ होना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि अलसी को आप रात में भिगो दें उसके बाद सुबह जगने पर उसके  पानी को पी लें। इससे आपका पेट साफ़ होगा।

ये भी पढ़ें 

बांझपन की समस्या में कारगर योगासन

जबरन वसूली मामला: IPS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय जांच

Exit mobile version