32 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेट26/11 मुंबई हमला: 13 वीं वर्षगांठ

26/11 मुंबई हमला: 13 वीं वर्षगांठ

Google News Follow
26/11 मुंबई हमले की आज 13 वीं वर्षगांठ है। मुंबई हमला नवंबर 2008 में किया गया था। जिसमें पाकिस्तान के दस आतंकियों ने एक तरह से मायानगरी को बंधक बना लिया था। यह हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों द्वारा किया गया था। आतंकियों ने कई स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें मुंबई  पुलिस, एटीएस  और एनएसजी के 11 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा 137 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं।  300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सभी आतंकी समुद्री मार्ग से आये थे।

इस दौरान आतंकियों ने चार दिनों तक लगातार फायरिंग और बमबारी करते रहे। ताज होटल में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था जिसकी वजह से वहां आग लग गई थी। आतंकियों ने 26 नवंबर को हमला किया था जो 29 नवंबर तक चला रहा। 27 नवंबर को कमांडो द्वारा आतंकवादियों पर कार्रवाई की गई। आतंकियों ने मुंबई में आठ जगहों पर हमला किया था। जिसमें दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताज पैलेस एंड टॉवर, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन हाउस, मेट्रो सिनेमा और सेंट जेवियर्स कॉलेज के पीछे एक गली को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था।

वहीं, आतंकियों ने इस दौरान मझगांव और विले पार्ले में  टैक्सी में भी विस्फोट किया था। 28 नवंबर तक मुंबई पुलिस और सुरक्षा बलों ने ताज होटल को छोड़कर सभी जगहों को आतंकियों से छुड़ा लिया था। 29 नवंबर को ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो के तहत, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने बाकी बचे आतंकियों को बाहर निकाला था।

 सुरक्षा कर्मियों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था, जबकि अजमल कसाब को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पुलिस आतंकवाद विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, अशोक कामटे शहीद हो गए थे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें