अब Vi के 200 रुपये का रिचार्ज करते ही सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

अनलिमिटेड 5G डेटा, 20 OTT प्लेटफॉर्म और 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल

अब Vi के 200 रुपये का रिचार्ज करते ही सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन आइडिया के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को ओटीटी सब्सक्रिप्शन, लाइव टीवी और मोबाइल डेटा बेनिफिट मिलते हैं। प्लान की कीमत 200 रुपये है और इसमें Vi Movies & TV पैक के साथ 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलता है। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

Vi के लेटेस्ट 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड पैक में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी के कंटेंट एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म Vi Movies & TV का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इससे यूजर्स 20 ओटीटी प्लेटफॉर्म और 200 से ज्यादा लाइव टीवी एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स 30 जीबी हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5जी डेटा यूज कर सकते हैं।

वीआई का कहना है कि इस सिंगल रिचार्ज के जरिए यूजर्स मल्टीपल स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट नहीं करनी होगी। इस प्लान के बारे में वोडाफोन आइडिया कहना है कि इसकी कीमत केबल टीवी और डीटीएच के मंथली सब्सक्रिप्शन से कई गुना कम है।

इस रिचार्ज में यूजर्स को JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playflix, Klikk, Atrangii, Chaupal, OTTplay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay, NextGTV जैसे ओटीटी एप्स का एक्सेस मिलता है। इन सभी एप्स के कंटेंट को यूजर्स Vi Movies & TV एप पर देख सकते हैं।

Vodafone Idea का कहना है कि इस प्लान के जरिए यूजर्स 15 भाषाओं का कंटेंट एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही एप को एक साथ चार अलग-अलग डिवाइस में लॉगइन किया जा सकता है। हालांकि ओटीटी एप्स एक समय पर दो स्क्रीन में ही चलेंगे और सोनीलिव एक समय में सिंगल स्क्रीन पर ही चलेगा।

यह भी पढ़ें-

मुंबई में देश का पहला ट्रैवलेटर ब्रिज! यह मेट्रो-मोनो-रेल को जोड़ेगा; इससे क्या फायदा होगा? पढ़ें

Exit mobile version