29 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​3​ दिन का  ब्लाक : 350 लोकल और 117 मेल एक्सप्रेस रद्द

​3​ दिन का  ब्लाक : 350 लोकल और 117 मेल एक्सप्रेस रद्द

ठाणे और दिवा स्टेशनों के बीच दो नई लाइनें जोड़ने के लिए ट्रेनों की आवाजाही पर रोक

Google News Follow

Related

मुंबई में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण​ सूचना​ है। मध्य रेलवे ने 3​ दिनों के ​लिए 350 लोकल और 117 मेल एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला लिया है। ट्रेनों की आवाजाही शुक्रवार की देर रात 12​. 00 बजे से सोमवार मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी। रेलवे के अधि​​कारियों ने बताया कि इस दौरान लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मध्य रेलवे ने अपने लोकल नेटवर्क पर ठाणे और दिवा स्टेशनों के बीच दो नई लाइनें जोड़ने के लिए ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगाई है।

मध्य रेलवे ने कहा कि यात्रियों के सुविधा ​को ध्यान में रखते हुए इस बीच कुछ स्पेशल लोकल सेवाएं भी चलाई जाएंगी। इसीलिए यात्रियों को गंतव्य स्थान पर समय से पहुंचने के लिए तीन दिनों तक थोड़ी​ परेशानी होगीमध्य​ रेलवे द्वारा जारी ​की गई विज्ञप्ति में कहा गया है, “केंद्रीय रेलवे ठाणे-दिवा 5वीं और 6वीं लाइनों पर कार्य के चलते 350 लोकल और 117 मेल एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। हालांकि ​​यात्रियों की सुविधा​ओं को ध्यान में रखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।”\

मौजूदा 5वीं एवं 6वीं लाइन, ठाणे और दिवा के बीच 4 फरवरी शुक्रवार/ शनिवार की मध्य रात 12​.00  बजे से 7 फरवरी की मध्य रात्रि तक 3​ दिनों का ब्लॉक रहेगा। मौजूदा अप फास्ट लाइन पर 5 फरवरी की मध्यरात्रि से 28 घंटे का ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के दौरान 4 फरवरी की रात 11.10 बजे से 6 फरवरी की सुबह 4.00 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप मेल/ एक्सप्रेस और अप फास्ट लोकल ट्रेनों को कल्याण और मुलुंड के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, वही​​ यह ठाणे स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

यह भी पढ़े-

नवाब मलिक को हाईकोर्ट की चेतावनी, मांगा जवाब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें