30 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाणे के वृद्धाश्रम में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप 

ठाणे के वृद्धाश्रम में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप 

Google News Follow

Related

नए वेरिएंट के बीच महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक वृद्धाश्रम में 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पांच स्टाफ के लोग भी हैं। यानि 62 वृद्ध कोरोना पॉजिटिव हैं। सभी संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाणे सिविल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर कैलाश पवार ने बताया कि 67 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, कोरोना विस्फोट की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। सभी मरीजों को गहन जांच की जा रही है।

इससे पहले जिला अधिकारी डॉक्टर मनीष रेंगे ने बताया कि भिवंडी तहसील में खड़ावली स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में कुछ लोगों की तबीयत ख़राब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 109 लोगों की जांच की गई थी जिसमें 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि एक वृद्ध शुक्रवार को ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सभी संक्रमित 62 बुजुर्गों को ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य पांच स्टाफ के लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। बता दें कि कुछ समय से कोरोना के केसों में लगातार गिरावट आ रही थी ,लेकिन कुछ दिनों से एक बार फिर राज्य में कई स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए है।

इस बीच दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन दुनिया भर में दहशत फैलाये हुए है। केंद्र और राज्य सरकार इसे रोकने के लिए सतर्क को गई हैं। जहां महाराष्ट्र सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध के लगा दिए हैं तो केंद्र सरकार विदेशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें 

 

दक्षिण अफ्रीका से डोंबिवली इलाके में लौटा यात्री कोरोना पॉजिटिव  

परमबीर सिंह का जमानती वारंट रद्द, 15 हजार का लगाया जुर्माना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,081फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें