28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटइस "पहरेदार'' की वफादारी से पुलिस के हत्थे चढ़े 8 गुनहगार

इस “पहरेदार” की वफादारी से पुलिस के हत्थे चढ़े 8 गुनहगार

Google News Follow

नवी मुंबई। सूचना तकनीकी के क्षेत्र में क्रांति वाकई है बड़े काम की। इसी क्रांति की ही तो दें है सीसीटीवी। सीसीटीवी वह पहरेदार है, जिसका अगर समय पर मेंटेनेंस दुरुस्त रखा जाए, तो वह चौबीसों घंटे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाता है, उसकी चौकस निगाहों से कोई बच कर नहीं निकल सकता। गुनहगारों को दबोचने में पुलिस का साथ वह बड़ी मुस्तैदी से निभा रहा है। वाशी पुलिस ने ताजा वारदात में सीसीटीवी के बलबूते ही 8 गुनहगारों को धर दबोचा है।

1.29 लाख की संपत्ति जब्त: अलग-अलग आपराधिक मामलों में पकड़े गए इन गुनहगारों के पास से पुलिस ने 1 लाख 29 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है। पकड़े गए गुनहगारों के नाम श्रीकेश मौर्या, यूसुफ मुल्तानी, यतिन नांदेड़कर, आरिफ अंसारी, विशाल जायसवाल, सुशांत कांबले, इमरान खान व वकार खान हैं। पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे के मुताबिक इन गुनहगारों के खिलाफ लूट-मार, छीना-झपटी, मोबाइल छिनैती और जेबकतरी के मामले दर्ज हैं, जिनकी तफ्तीश के दरमियान घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाल कर मिली तस्वीरें मुखबिरों को दी गईं और फिर उनके सहारे इन गुनहगारों के गिरेबां तक पहुंचने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की।
अलग-अलग वारदात को देते थे अंजाम: पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार गुनहगारों के पास से सोने की चेन, 5 मोबाइल और एक ऑटोरिक्शा बरामद किया गया है। इन गुनहगारों में इमरान और वकार दोनों साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया करते थे। वे लूटमारी में शातिर उस्ताद हैं। यूसुफ और यतिन के नाम जेबकतरी के मामले दर्ज हैं। मौर्या व अंसारी मोबाइल छिनैती की वारदात में संलिप्त थे, कांबले और जायसवाल पर छीना-झपटी के मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस इन मामलों की तह में जाकर पकड़े गए गुनहगारों के खिलाफ आगे कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें