30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट50 लाख के लिए रच डाली अपनी ही मौत की कहानी, ऐसे हुआ...

50 लाख के लिए रच डाली अपनी ही मौत की कहानी, ऐसे हुआ खुलासा  

एक व्यक्ति ने अपनी मौत दिखाने के लिए एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हत्या करवा दी

Google News Follow

मुंबई। एक व्यक्ति ने इंश्योरेंस का पैसा हथियाने के लिए अपनी ही मौत की साजिश रच दी। यह घटना इसी साल अप्रैल में महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुई। जहां एक व्यक्ति ने अपनी मौत दिखाने के लिए एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हत्या करवा दी। यह व्यक्ति अमेरिका की एक कंपनी से 50 लाख अमेरिकी डॉलर हासिल करना चाहता था।

अहमदनगर जिले की अकोले तहसील के राजूर गांव में हुई थी। अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, “मुख्य आरोपी प्रभाकर वाघचौरे पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहा था। उसने एक अमेरिकी फर्म से 50 लाख डॉलर का जीवन बीमा लिया था।” उन्होंने कहा कि आरोपी जनवरी 2021 में भारत आया और अहमदनगर में धमनगांव पाट में रहने लगा। वाघचौरे ने कथित तौर पर एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को मारने की साजिश रची और इसमें संदीप तालेकर, हर्षद लाहमगे, हरीश कुलाल और प्रशांत चौधरी को शामिल करके पैसे देने का वादा किया। वाघचौरे ने राजूर गांव में एक किराये के कमरे में रहना शुरू किया। उसने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को एक सांप से कटा दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उसकी मौत हो गई है तो वे उसे अस्पताल ले गए जहां उसे वाघचौरे के रूप में पेश किया गया।
एसपी ने कहा, “उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कानूनी दस्तावेज हासिल किए और उन्हें यूएसए भेज दिया, जहां उनके बेटे ने बीमा के लिए आवेदन किया। यहां वाघचौरे और अन्य लोगों ने उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार भी किया। अमेरिका स्थित फर्म ने वाघचौरे के दावे की पुष्टि के लिए जांचकर्ताओं को भारत भेजा और हमसे संपर्क किया।” उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पूरी साजिश का खुलासा हुआ।अधिकारी ने बताया कि साजिश का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी वाघचौरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी के साथ अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें