31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपरमबीर सिंह की एसीबी करेगी जांच

परमबीर सिंह की एसीबी करेगी जांच

Google News Follow

मुंबई। पुलिस के पूर्व कमिशनर परमबीर सिंह के खिलाफ एसीबी जांच को महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। परमबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कमिशनर पद पर रहते हुए निलंबित पुलिस अधिकारी अनूप दांगे को बहाल करने के एवज में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। पुलिस अधिकारी अनूप दांगे ने आरोप लगाया था कि उनसे एक शख्स ने संपर्क किया था, जिसने खुदको परमबीर सिंह का रिश्तेदार बताया था। दांगे ने कहा कि इस शख्स ने उनसे मुंबई पुलिस में बहाली के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे थे।

दांगे ने महाराष्ट्र गृह विभाग को दी अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि परमबीर सिंह के अपराधियों से संपर्क हैं। शुरुआती जांच में दांगे की तरफ से लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाने के बाद एसीबी ने इस मामले की जांच शुरू करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मांगी थी। बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ पहले ही ठाणे पुलिस कमिशनर पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल में गड़बड़ियां करने को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। परमबीर सिंह को एंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन मौत के मामले में भी गवाह बनाया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें