31 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटदुर्घटना टली: कस्तूरबा अस्पताल में गैस लीक, पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

दुर्घटना टली: कस्तूरबा अस्पताल में गैस लीक, पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

अस्पताल में भर्ती 58 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 20 कोरोना के पेशेंट

Google News Follow

Related

मुंबई। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल एलपीजी गैस लीक खबर है। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और वाटर टैंकर की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस अस्पताल में भर्ती 58 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। जिसमें 20 कोरोना के पेशेंट हैं। अभी तक गैस लीक होने की वजह सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

कस्तूरबा अस्पताल मुंबई के चिंचपोकली इलाके के आर्थर रोड जेल के पास स्थित है। यहां  LPG गैस पाइपलाइन लीक हो गई। इसके बाद तुरंत अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया।  कुछ ही समय में सभी मरीजों को पास की इमारत में शिफ्ट कर दिया गया। सारे कर्मचारी भी अस्पताल से तुरंत बाहर आ गए। जिस वक्त गैस लीक होने की घटना सामने आई उस वक्त ज्यादा मरीज मौजूद नहीं थे।
इस वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। सुबह 11.30 बजे के करीब गैस लीक होने की घटना हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पानी टैंकर   गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर दोपहर 1 बज कर 5 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंची।  उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुस्तैदी की वजह से खतरा बढ़ा नहीं। तुरंत दमकल कर्मियों को बुला लिया गया. वरना यह बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकता था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,200फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें