24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअभिनेता सलमान खान को मिला हथियार का लाइसेंस

अभिनेता सलमान खान को मिला हथियार का लाइसेंस

सलमान और उनके पिता सलीम खान को पिछले महीने बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी।

Google News Follow
अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस ने हथियार का लाइसेंस जारी कर दिया है। खान ने पिछले दिनों इसके लिए आवेदन किया था और बाद में मुंबई के पुलिस आयुक्त से भी मुलाकात की थी। 
 
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी के बाद अभिनेता सलमान खान ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। इसी सिलसिले में उन्होंने पिछले दिनों मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर से मुलाकात की थी। बता दें कि सलमान और उनके पिता सलीम खान को पिछले महीने बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। लाइसेंस जारी करने के लिए व्यक्ति का संबंधित अधिकारी के सामने पेश होना जरूरी होता है।सलमान खान इसी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे थे।
बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को पिछले महीने सुबह की सैर के दौरान एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि उनका और सलमान का हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। इसके बाद परिवार के सुरक्षा रक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस धमकी के बाद सलमान और उनके पिता की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

​ यह भी पढ़ें-

संजय राउत के घर से मिले नोट में ‘एकनाथ शिंदे अयोध्या’ का जिक्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें