29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपोस्टरों में अजित दादा बने महाराष्ट्र के भावी सीएम! मुंबई-नागपुर तक हलचल ...

पोस्टरों में अजित दादा बने महाराष्ट्र के भावी सीएम! मुंबई-नागपुर तक हलचल    

मुंबई और नागपुर में एनसीपी के नेता अजित पवार को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए गए।  

Google News Follow
महाराष्ट्र की राजनीति में आजकल जबरदस्त हलचल है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत के बारे में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि उन्हें सम्पादक कहा जाए या अफवाह फैलाने वाला पत्रकार या फिर बिना सिर पैर की बात करने वाला नेता है। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को मुंबई और नागपुर में एनसीपी के नेता अजित पवार को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि मुंबई के चेंबूर, नवी मुंबई और नागपुर इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। मुंबई में लगे पोस्टर में लिखा है कि अगर अजित पवार मुख्यमंत्री बनते हैं तो रत्नागिरी के बारसू में रिफाइनरी के विरोध में खड़े लोगों को जल्द न्याय मिलेगा। इतना ही नहीं, इस पोस्टर में लिखा है कि खारघर में तेज धूप की वजह से जान गंवाने वालों को भी न्याय मिलेगा।
जबकि नागपुर में लगे पोस्टरों में लिखा गया है कि “अजित पवार, वचन का पक्का, हुकुम का इक्का। गौरतलब है कि नागपुर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस पोस्टर के जरिये यह संदेह साफ़ कि एनसीपी नेता अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के घर से कुछ ही दूरी पर लक्ष्मी भुवन चौक पर अजित पवार को भावी सीएम बताते हुए पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है “अजित पवार मुख्यमंत्री बनने के योग्य उम्मीदवार”। यह पोस्टर एनसीपी नेता प्रशांत पवार की ओर से लगाया गया है।
बता दें कि, पिछले दिनों अजित पवार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एनसीपी को अब उप मुख्यमंत्री के पद में कोई रुचि नहीं है। अब केवल मुख्यमंत्री बनना है। इसके बाद से मीडिया में अजित पवार को लेकर कई तरह के दावे किये गए। इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट में यहां तक कहा दिया गया कि बीजेपी के सहयोग से वे सीएम की कुर्सी तक पहुंचेंगे। गौरतलब है कि अजित पवार चार बार उप मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। वहीं, अजित पवार के सीएम बनने की संभावना पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सीएम बनने की भावना होना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन सबकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकती है।

ये भी पढ़ें 

 

PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को क्यों कहा था “भारत का नेल्सन मंडेला”   

​बारसू रिफाइनरी परियोजना: एनसीपी की क्या स्थिति है? पवार ने किया साफ, कहा…​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें