28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअक्षय कुमार ने मजाक में पूछा, "सर आप संतरें कैसे खाते हो?";...

अक्षय कुमार ने मजाक में पूछा, “सर आप संतरें कैसे खाते हो?”; सीएम फडणवीस ने दिया अनोखा जवाब!

Google News Follow

मुंबई में 25वीं FICCI Frames के उद्घाटन सत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के बीच हल्के-फुल्के अंदाज की बातचीत हुई। कार्यक्रम फेयरमाउंट होटल में आयोजित हुआ और इसमें सिनेमा, मीडिया और टेक्नोलॉजी के प्रमुख नेता शामिल हुए।

अक्षय ने बातचीत की शुरुआत अपने मशहूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैंगो खाने वाले सवाल को याद कर करते हुए की।उन्होंने व्यंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फडणवीस से मजाक में पूछा,“सर, आप संतरे कैसे खाते हो?” यह सवाल नागपुर की प्रसिद्धि ‘ऑरेंज सिटी’ को ध्यान में रखते हुए किया गया।

मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और एक अनोखी स्थानीय विधि साझा की। उन्होंने कहा, “आप बस संतरे को बीच में काटिए, छीलें बिना, थोड़ा नमक छिड़ककर आम की तरह खाइए। यह ‘OG नागपुरकर’ तरीका संतरे का स्वाद ताजगी भरा और खट्टा बना देता है।” अक्षय हँसते हुए इस तरीके को खुद आजमाने का वादा किया। दर्शक भी इस मजेदार बातचीत पर खूब हँसे।

फडणवीस ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी बात की। उन्होंने गोरगांव फिल्म सिटी को विश्वस्तरीय फिल्म निर्माण केंद्र बनाने की योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा,“पहले योजना बनाई गई थी लेकिन कभी अमल में नहीं लाई गई। हमारी सरकार अब अत्याधुनिक स्टूडियोज और प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ फिल्म इकोसिस्टम तैयार करेगी। काम अगले साल शुरू होगा और लगभग चार साल में पूरा होने की उम्मीद है।”

इस साल FICCI Frames 2025 में स्मृति ईरानी, अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, हुमा कुरैशी, प्रतीक गांधी, कोंकणा सेन शर्मा, दिव्या दत्ता और राजपाल यादव जैसे कई बड़े उद्योग प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। रूस इस वर्ष पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल है, जिसमें Moskino और Moscow Export Centre की टीम फिल्म सह-निर्माण, कंटेंट एक्सचेंज और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देगी।

यह सत्र हास्य और गंभीर उद्योग चर्चा का मिश्रण पेश करता है और महाराष्ट्र की फिल्म और मनोरंजन इंडस्ट्री के भविष्य की योजनाओं को दर्शकों के सामने लाता है।

यह भी पढ़ें:

“महाशक्तियों को भी सहयोगियों की जरूरत होती है”, बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका को चेतावनी

पश्चिम बंगाल: राज्य में बाढ़ का कहर, भाजपा सांसद विधायक पर TMC कारकर्ताओं के हमले और CM की राजनीती!

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिला लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला!

दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर: नेपाल का कुख्यात बदमाश भीम बहादुर जोरा ढेर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें