36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविमान हादसे पर देरी से शोक जताते ही फैंस की राडार पर...

विमान हादसे पर देरी से शोक जताते ही फैंस की राडार पर आए बिग बी !

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!"

Google News Follow

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया। हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई, और यह भारतीय विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक बन गई है। जहां आम लोगों से लेकर कई हस्तियों ने समय रहते हादसे पर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं, वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हादसे के 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते नजर आए—जिसे लेकर वे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए।

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!”

उनकी इस पोस्ट पर कई यूज़र्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा—‘24 घंटे लेट हो आप बंधु।’
दूसरे ने चुटकी ली—‘आप ये जया जी से परेशान होकर कह रहे हैं या विमान हादसे के लिए, क्योंकि हादसे को तो एक दिन बीत गया।’ एक अन्य यूज़र ने लिखा—”घटना से स्तब्ध होकर बेहोश हो गए थे क्या सर? शायद अब होश आया हो।”
वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि “कम से कम संवेदनाएं तो व्यक्त कीं, बाकी लोग तो चुप ही हैं।”

गुरुवार (12 जून)दोपहर 1:38 बजे, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुई थी। कुछ ही मिनट बाद विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे।

एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया,”हमें यह पुष्टि करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मृत्यु हो गई है। केवल एक यात्री, विश्वास कुमार रमेश, जीवित बच पाए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।”

जहां बच्चन के पोस्ट पर कुछ लोग देर से प्रतिक्रिया देने पर नाराज नजर आए, वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि “समय मायने नहीं रखता, भावना और सहानुभूति की गहराई मायने रखती है।” इस घटनाक्रम से साफ है कि सोशल मीडिया युग में हस्तियों से त्वरित प्रतिक्रिया की अपेक्षा की जाती है। लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जो मानते हैं कि शोक और संवेदनाएं चाहे जब भी आएं, देर से आना, न आने से बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें:

इज़रायल उपद्रवी राष्ट्र, अमेरिका के समर्थन से कर रहा मनमानी’ कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री की बौखलाहट!

“मुझे खुद भरोसा नहीं, मैं कैसे जिंदा निकला” विमान हादसे में बच­ने वाले विश्वास कुमार की दास्तान

मदुरै में दुरई दयानिधि के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 259 करोड़ के घोटाले का आरोप

मां को दिल का दौरा, इंग्लैंड से लौटे टीम इंडिया के कोच!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें