29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउन दुर्दांत आतंकियों में एक सायन का भी !

उन दुर्दांत आतंकियों में एक सायन का भी !

Google News Follow

मुंबई। दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते द्वारा गिरफ्तार 6 आतंकियों में एक का भी होने की सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। जान मोहम्मद शेख उर्फ समीर कालिया नामक यह आतंकी मुंबई के सायन में सपरिवार रहता है। वह मुंबई से राजस्थान भाग गया था। दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते ने उसे कोटा जा कर धर दबोचा।

भाग गया था राजस्थान: दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते के कुछ अफसरों के मंगलवार दोपहर जांच के लिए जान मोहम्मद के घर सायन आए होने का पता चला है। जान मोहम्मद उर्फ समीर कालिया अली मोहम्मद शेख (४७) नामक यह आतंकी सायन (पश्चिम) के एम.जी.रोड स्थित केला बखार के समीप मौजूद सोशलनगर में सपरिवार रह रहा था। दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते द्वारा उत्तरप्रदेश में विविध जगहों से उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद वह मुंबई से राजस्थान भाग गया था और कोटा में छिपा था।

करना था उसे देश भर में विस्फोटक सप्लाई: 
कोटा से गिरफ्तार जान मोहम्मद उर्फ समीर कालिया कुख्यात अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाउद इब्राहिम के भाई  अनीस इब्राहिम के सीधे संपर्क में रहा बताया जा रहा है। समीर को पाकिस्तान में छिपे अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव से संबद्ध एक पाक-बेस्ड व्यक्ति ने आईईडी, अत्याधुनिक हथियार और ग्रेनेड को भारत में विविध घटकों तक सहजतापूर्वक पहुंचाने का काम सौंपा था। पाक-आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी ओसामा व जीशान को आईईडी रखने के लिए दिल्ली और उत्तरप्रदेश के विविध ठिकानों की अच्छी तरह तसदीक किए जाने का काम सौंपा गया था।

छिपाने भेजा था यूपी: जांच में मालूम चला है कि जान मोहम्मद को स्लीपर सेल ऑपरेटिव के जरिए अत्याधुनिक आरडीएक्स, आईईडी , ग्रेनेड, पिस्तौल व कारतूस मिले थे, जिन्हें सुरक्षित छिपाने के लिए उसने उत्तरप्रदेश भेजा था। यही विस्फोटक  दिल्ली, मुंबई समेत देश के अन्य क्षेत्रों में उपद्रव मचाने के लिए आतंकियों के अन्य सहयोगियों को सप्लाई की जानी थी।

मिले अहम सुराग: इसके बाद आईईडी सहित इस अन्य विस्फोटक सामग्री की अगली डिलिवरी भी इसी चैनल के जरिए की जानी थी, यह जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष दस्ते के अफसर ने बताया है कि जान मोहम्मद उर्फ समीर कालिया को अनीस इब्राहिम और आतंकी संगठनों के बीच की अहम कड़ी बताया जा रहा है। जान मोहम्मद शेख के बारे में और विस्तृत विवरण  उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाने के इरादे से ही दिल्ली पुलिस के  विशेष दस्ते के कुछ अफसर मंगलवार को मुंबई आए थे। उन्होंने जान मोहम्मद के सायन में सोशलनगर स्थित घर पहुँच कर उसके परिवारजनों से तहकीकात की। बताते हैं कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग दस्ते के हाथ लगे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें