29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहद हो गई ! गर्लफ्रेंड के लिए उसने लिख डाला MLA को...

हद हो गई ! गर्लफ्रेंड के लिए उसने लिख डाला MLA को खत

Google News Follow
मुंबई। दुनिया भर के लोकतांत्रिक देशों के सिरमौर भारत में जिस आजादी के लिए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, सुभाष बाबू जैसे मां भारती के अनगिनत सपूतों ने अपने प्राण की आहुति दी, उसी मुल्क में  लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी का किस कदर मखौल उड़ाया जा रहा है, इसकी ताजा नजीर सामने आई है, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील से। एक मनचले ने गर्लफ्रेंड के लिए सीधे क्षेत्रीय विधायक को ही  खत लिख दिया ! इतना ही नहीं, इस अतिउत्साही युवक ने इस खत को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है, जिसका लोग खूब चटखारा ले रहे हैं।
कोई घास नहीं डाल रही: गर्लफ्रेंड की दीवानगी में उतावले इस युवक का नाम है भूषण राठोड। उसने खत लिखा है राजुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष धोटे के नाम। खत में उसने लिखा है कि काफी प्रयास कर लिए जाने के बावजूद उसे कोई लड़की घास नहीं डाल रही। इसलिए वह बेहद हताश है। क्षेत्र में ढेर सारी लड़कियां हैं, पर कोई भी उसकी गर्लफ्रेंड बनने को राजी नहीं, यह उसके लिए चिंताजनक है।
मूल मराठी में लिखे उसके खत का हिंदी अनुवाद इस तरह है –
प्रति,
विधायक साहब,
राजुरा विधानसभा क्षेत्र
विषय – गर्लफ्रेंड न पटने के बाबत
अर्जदार – भूषण जांबुवंत राठोड
महोदय,
सविनय विनती है कि समूची तहसील में लड़कियों की कोई कमी नहीं, बावजूद इसके मेरी एक भी गर्लफ्रेंड नहीं, यह चिंताजनक है। इससे मेरा आत्मविश्वास डावांडोल हो गया है। मैं गांव-देहात का रहने वाला हूँ और रोजाना  राजुरा-गडचांदूर के चक्कर काटा करता हूँ, लेकिन मुझे कोई लड़की पट नहीं रही। दारू वालों-कालेकलूटों तक की गर्लफ्रेंड हैं, यह देख मेरी जान जल जाती है। लिहाजा, मेरा अनुरोध है कि आपको विधानसभा क्षेत्र की युवतियों को प्रोत्साहन देना चाहिए कि मेरे जैसों को भी भाव दें।
आपका प्रेमी
भूषण जांबुवंत राठोड

यह ठीक नहीं : MLA  अपने निर्वाचन क्षेत्र के इस युवक के खत के संबंध में राजुरा के विधायक धोटे का कहना है कि अगर वह मुझसे  प्रत्यक्ष आकर मिले, तो एक जनप्रतिनिधि होने के चलते मैं अवश्य ही उसका दुःख जानने-समझने तथा मदद करने की कोशिश करूंगा। लेकिन इस तरह खत लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल करना ठीक नहीं है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें