36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहाथ जोड़कर माफी मांगों,वरना...

हाथ जोड़कर माफी मांगों,वरना…

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड के लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर से विवादों में हैं। जावेद ने हाल ही में तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल से की है जिसके बाद से काफी विवाद हो गया है। जावेद अख्तर के घर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं राम कदम ने कहा है कि जावेद अख्तर अपना बयान वापस लें और हाथ जोड़कर माफी मांगें। इससे पहले राम कदम ने ट्वीट किया था कि संघ और विश्व हिंदू परिषद के करोड़ों कार्यकर्ताओं से जब तक जावेद अख्तर हाथ जोड़कर माफी नही मांगते हैं, तब तक उनकी और उनके परिवार की फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।

राम कदम से पहले भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा था कि जावेद अफगानिस्तान या पाकिस्तान में जाकर तालिबान के खिलाफ बयान देकर दिखाएं। उन्होंने मांग की है कि जावेद अख्तर अपना स्टेटमेंट वापस लें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि आरएसएस, विएचपी (VHP) और बजरंग दल जैसे संगठन तालिबान की तरह ही हैं। इनके रास्ते में भारत का संविधान रुकावट बन रहा है। जरा सा मौका मिले तो ये सीमा लांघने में संकोच नहीं करेंगे। जावेद ने ये भी कहा था कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ हुई मॉबलिंचिंग को लेकर कहा था कि यह पूरी तरह से तालिबान जैसा बनने से पहले का ड्रेस रिहर्सल है। ये सभी लोग एक ही तरह के हैं। सिर्फ इनके नाम अलग-अलग हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें