29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमधर्म संस्कृतिसेवाभावी है अग्रवाल सेवा समाज

सेवाभावी है अग्रवाल सेवा समाज

अग्रवाल सेवा समाज, ठाकुरद्वार मुम्बई के द्वारा निःशुल्क भोजन प्रसाद

Google News Follow

मुंबई। श्री संत गाडगे महाराज धर्मशाला, मुम्बई वी. टी.,फोर्ट में मुम्बई के बाहर से आकर ठहरने वाले 110 मरीजों और उनके साथ आने वाले रिश्तेदारो के लिए अग्रवाल सेवा समाज, ठाकुरद्वार, मुम्बई द्वारा सुबह का नाश्ता, दोनों समय का खाना और शाम का चाय नास्ता की निःशुल्क ब्यबस्था की गई । इस कार्य मे संस्था के पदाधिकारियों आनन्द प्रकाश गुप्ता ( मित्तल), विनोद अग्रवाल, रवि जे अग्रवाल आदि का सहयोग रहा । इस अबसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट समिति नंबर 1( कफ परेड से हाजी अली ) के पदाधिकारी यशवंत बिहारी कागज़ी, सूरज रतन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे । ब्यबस्था भीमसेन शास्त्री ने की ।

अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति

श्रावण मास के पावन अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति नंबर 5 द्वारा निधिवन ग्राउंड, मलाड में भगवान शंकर का विधिवत रूप से प्रारंभिक पूजा अर्चना, दुग्धाभिषेक (दूध, नारियल पानी, गन्ने का और अन्य रसों को मिलाकर ) पंचाभिषेक किया गया। केन्द्रीय महिला कोषाध्यक्ष कमला गोइन्का, समिति – 5 की अध्यक्ष अंजलि प्रकाश, मंत्री प्रेमलता अग्रवाल, प्रेमलता जैन, बीना गोयल, बेला जैन, मीना गुप्ता, सुधा सुरेखा, तरुणा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, विदुशा अग्रवाल, कृष्णा बंसल, उषा तोदी, मनोरमा टिबरेवाल आदि द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पंचाभिषेक सम्पूर्ण हुआ । संस्था के केन्द्रीय मंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता (मित्तल) ने बताया कि भगवान शिव का बिभिन्न रंगों के फूलों से श्रंगार किया गया ।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें