29 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहिलाओं के भरोसे कांग्रेस

महिलाओं के भरोसे कांग्रेस

महाराष्ट्र में हर जिला कांग्रेस कमेटी में महिला कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति

Google News Follow

Related

यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने वाली कांग्रेस अब महाराष्ट्र में भी महिलाओं पर भरोसा जताएगी। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस की राजनीति में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी देने की परंपरा रही है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी में एक महिला कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त करने का ऐलान किया है।

इस संबंध में पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई है. इससे पहले कांग्रेस सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया था। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का क्रांतिकारी फैसला लिया है और इसे लागू करना भी शुरू कर दिया है. उन्होंने पहली कांग्रेस उम्मीदवार सूची में 40 फीसदी महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर एक नया मापदंड स्थापित किया है।

 प्रियंका गांधी ने “मैं एक लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं” की घोषणा की है। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में भी महिला सशक्तिकरण के मामले में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी में एक महिला कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्थानीय स्तर पर राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित होगा ।

ये भी पढ़ें 

RN सिंह ने किया हजारों लोगों को रोजगार देने का पुण्य: मनोज तिवारी 

लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का आरोप टिकट के बदले मांगे पैसे  

मलिक को लेनी पड़ी दूसरी बार जमानत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें