29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटCruise drug case: आर्यन खान ने NCB के सामने लगाई हाजिरी

Cruise drug case: आर्यन खान ने NCB के सामने लगाई हाजिरी

Google News Follow

मुंबई। ड्रग्स केस में आर्यन खान शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के ऑफिस पहुंचे।बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को 14 शर्तों के साथ जमानत दी थी।  जिसमें कहा गया था कि वह हर शुक्रवार को एनसीबी में पेश होना होगा साथ  बिना बताये देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। आर्यन खान को 30 अक्टूबर को 27 दिन के बाद जेल से रिहा किया गया था उन्हें रिसीव करने खुद शाहरुख़ खान आये थे।

जांच एजेंसी ने कोर्ट में दावा किया था कि उनके व्हाट्सएप चैट में ‘अवैध ड्रग्स के सौदों’ में उनकी संलिप्तता है और विदेशी ड्रग्स तस्करी में भी हाथ है। हालांकि आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिला था। आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को भी बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी। आर्यन खान की जमानत की शर्तों में है कि वह पुलिस को बिना बताए मुंबई नहीं छोड़ सकते और उन्हें हर शुक्रवार जांच एजेंसी के सामने पेश होना है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर आरोपी किसी भी शर्त का उल्लंघन करता है, तो एनसीबी उनकी जमानत रद्द करने के लिए सीधे विशेष न्यायाधीश / अदालत में आवेदन करेगा।

मालूम हो कि मुंबई- गोवा जाने वाले एक क्रूज से आर्यन खान सहित कई अन्य को ड्रग्स रखने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक माह में इस केस में रोज नए खुलासे होते रहे। हालांकि शाहरुख़ खान के बेटे की वजह से यह केस मीडिया और सोशल मीडिया में  सुर्खियां बटोरता रहा। फ़िलहाल इस केस शाहरुख़ खान की मैनेजर पूजा ददलानी  की इंट्री हुई है ,जिन पर आर्यन को बचाने के लिए केपी गोसावी को 50 लाख रुपए देने का आरोप है। वहीं यह केस ड्रग्स से होते हुए राजनीति के साथ धर्म -जाति के रंग में रंग गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें