29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने की शादी

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने की शादी

पद पर रहते हुए विवाह करने वाले पहले PM बने

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने शनिवार (29 नवंबर)को अपनी पांच साल की पार्टनर जोडी हेडन से शादी कर ली और पद पर रहते हुए विवाह करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए। यह निजी समारोह राजधानी कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री आवास ‘द लॉज’ में आयोजित हुआ, जिसमें दोनों के करीबी परिजन और मित्र शामिल हुए।  रिपोर्ट के अनुसार, समारोह दोपहर में हुआ और इसमें अल्बानीज़ के बेटे नेथन और हेडन के माता-पिता बिल और पॉलिन भी मौजूद रहे। शादी के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने अपने विवाह का वीडियो भी साझा किया।

जानकारी के मुताबिक, हेडन को उनके माता-पिता ने वॉक कराते हुए ‘The Luckiest’ (Ben Folds) गीत पर मंडप तक पहुंचाया। हेडन ने सिडनी ब्रैंड ‘रोमांस वाज बॉर्न’ की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी, जबकि अल्बानीज़ का सूट एमजे बैले द्वारा बनाया गया था। हेडन की पांच वर्षीय भांजी फ्लावर गर्ल बनी और कपल के पालतू कुत्ते ‘टोटो’ ने रिंग बेयरर की भूमिका निभाई। गवाह के रूप में हेडन के भाई पैट्रिक और अल्बानीज़ की कज़िन हेलेन गोल्डन मौजूद थे।

यह शादी संसद के सत्र के अंतिम दिन के बाद आयोजित की गई और पूरी तरह निजी व कपल द्वारा फंडेड थी। समारोह में ट्रेज़रर जिम चाल्मर्स, विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग, वित्त मंत्री केटी गैलाघर, ALP के राष्ट्रीय सचिव पॉल एरिक्सन और प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ टिम गार्टरेल सहित कई प्रमुख मेहमान मौजूद रहे।

अल्बानीज़ और हेडन की मुलाकात लगभग साढ़े पाँच साल पहले मेलबर्न में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। अल्बानीज़ ने 14 फरवरी 2024 को ‘द लॉज’ की बालकनी पर उन्हें खास डिज़ाइन की गई अंगूठी के साथ प्रपोज़ किया था। हेडन पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री के साथ सार्वजनिक आयोजनों, आधिकारिक यात्राओं और चुनाव अभियानों में भी नज़र आती रही हैं और कैनबरा के नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी की चीफ पैट्रन हैं। इससे पहले अल्बानीज़ की शादी पूर्व NSW डिप्टी प्रीमियर कार्मेल टेब्बुट से हुई थी, जिनसे वे 2019 में अलग हो गए थे।

यह भी पढ़ें:

बैंकॉक से डिपोर्ट होते ही पकड़ा गया कुख्यात गैंगस्टर; 23 संगीन केस है दर्ज

कांग्रेस की बिहार चुनाव में करारी हार पर मंथन; महिलाओं को एनडीए की ₹10,000 योजना को बताया कारण!

दिल्ली कार ब्लास्ट केस: कोर्ट ने NIA हिरासत 10 दिन बढ़ाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें