27.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBadlapur Fire:​​​ केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत,चार अन्य...

Badlapur Fire:​​​ केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट, एक कर्मचारी की मौत,चार अन्य घायल!

इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई​, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए​|​ यह कंपनी खरवई गांव में स्थित है​|​ इस जगह पर केमिकल प्रोसेस किया जा रहा था​|​ सुबह 5 बजे के बीच पांच धमाके हुए​|​ धमाका इतना भीषण था कि पांच किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज गूंजी।

Google News Follow

बदलापुर के खरवई इलाके में स्थित वी.​के.केमिकल कंपनी में ​आज सुबह 5 बजे के​ आसपास जबरदस्त विस्फोट हो गया​|​ विस्फोट से कंपनी में आग लग गई। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई​, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए​|​ यह कंपनी खरवई गांव में स्थित है​|​ इस जगह पर केमिकल प्रोसेस किया जा रहा था​|​ सुबह 5 बजे के बीच पांच धमाके हुए​|​ धमाका इतना भीषण था कि पांच किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज गूंजी।

​​घटना की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली तो वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं​|​ ​सभी घायल मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है​|​

​​कंपनी में हुए धमाके के झटके 4 से 5 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए​|​ इस धमाके में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए​|​ इस कंपनी के बाहर दो टेम्पो खड़े थे। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि इस टेम्पो में पहले केमिकल में आग लगी और फिर आग कंपनी, बदलापुर अंबरनाथ, अंबरनाथ तक फैल गई। आनंद नगर एमआईडीसी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है।

इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सोनावणे ने कहा कि आग, जो आस-पास की दो इकाइयों में फैल गई थी, लगभग दो घंटे के बाद काबू पा लिया गया।

​यह भी पढ़ें-

फारूक अब्दु​ल्ला​ ने गाया भगवान राम का भजन, वीडियो हुआ वायरल​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें