28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएक लाख वोट से जीतेंगे बारामती सीट

एक लाख वोट से जीतेंगे बारामती सीट

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का दावा, पवार के गढ़ में बावनकुले

Google News Follow

राष्ट्रवादी कांग्रेस के मुखिया शरद पवार के गढ़ बारामती को फतह करने के लिए भाजपा पूरी तैयारी से मैदान में जा उतरी है। भाजपा नेताओं ने दौरे बढ़ा दिए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार बारामती का दौरा कर चुकी हैं, अभी वे पांच से छह बार वहां का दौरा करेंगी। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मंगलवार को बारामती पहुंचे। उन्होंने ताल ठोकते हुए कहा कि सबकी बारी आती है। किसी का कोई गढ़ नहीं होता है। अनेक गढ़ ढह जाते हैं। कई मुद्दों से तंग आकर बारामती के राकांपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भविष्य में भी लोग भाजपा में शामिल होंगे। बता दें कि बारामती से राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद है और इस सीट पर लंबे समय से राकांपा का कब्जा रहा है।

बावनकुले ने कहा कि बारामती से उम्मीदवार कौन होगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। हम जीतने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे। किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए तैयारी करनी पड़ती है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी मोदी ही जीतकर आएंगे। अभी तक बारामती में लड़ाई नहीं हुई, इस बार जोरदार मुकाबला होगा। देश के कई गढ़ ध्वस्त हो चुके हैं। संगठन मजबूत होने पर गढ़ ध्वस्त हो जाते है और किसी का गढ़ नहीं बचता।

कुछ नहीं कर पाएंगे पवार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डेढ़ साल में लगातार दौरे होंगे। हमने जो तैयारियां की है, उसके मुताबिक हम बारामती जीतने जा रहे हैं। अच्छे काम को अच्छा ही कहा जाता है। आज भी बारामती के 40 से 50 फीसदी लोग उपेक्षित हैं। संघर्ष हुआ तो जीत तय है। 2024 में पता चलेगा कि बारामती का विकास हुआ है या नहीं। बावनकुले ने कहा कि शरद पवार कितने भी प्रयास कर लें, लेकिन नरेंद्र मोदी विश्व गुरु हैं। उनका भारत को मजबूत करने का विजन है। विजन रखकर काम करने वालों के पीछे जनता भी खड़ी रहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे बारामती में 21 कार्यक्रम होंगे। इसके माध्यम से निर्वाचन क्षेत्र का विश्लेषण किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव में 45+ का लक्ष्य: पहले चरण में राज्य की 16 लोकसभा क्षेत्रों का काम पूरा हो जाएगा। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करना है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन राज्य में सभी चुनाव लड़ेगा। महाराष्ट्र में 45+ लोकसभा और 200+ विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता धोखेबाजों को दरकिनार करेगी और सच्चे हिंदुत्व का समर्थन करेगी।

ये भी पढ़ें 

भाजपा के ‘मिशन बारामती’ पर फडणवीस का सांकेतिक बयान

मुझे ‘जन राज्यपाल’ कहने से कुछ लोगों को दर्द हो गया: भगत सिंह कोश्यारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें