BCCI ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’: राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

BCCI ‘नमन अवॉर्ड्स 2026’: राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

BCCI 'Naman Awards 2026': Lifetime Achievement Honours for Rahul Dravid, Roger Binny and Mithali Raj

भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को सम्मानित करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक BCCI नमन अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस समारोह में 2024-25 सत्र के दौरान अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और आयु वर्ग के क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि तीन महान क्रिकेट हस्तियों को दी जाने वाली लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान होंगे। भारत के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ तथा 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को प्रतिष्ठित कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट की महान खिलाड़ी मिताली राज को महिला वर्ग में BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

राहुल द्रविड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में 24,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और बाद में कोच के रूप में भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 2024 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीता, जिससे उनका योगदान मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

रोजर बिन्नी 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य रहे थे और उस टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। क्रिकेट करियर के बाद उन्होंने कोच, चयनकर्ता और प्रशासक के रूप में भी भारतीय क्रिकेट की सेवा की। वे 2022 से 2025 तक BCCI के अध्यक्ष भी रहे।

मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। उन्होंने महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,805 रन बनाए हैं, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। दो दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में उन्होंने भारत को दो बार महिला विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया और देश में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस बार के समारोह की एक और खास बात यह है कि पहली बार भारत की पांचों ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीमों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

समारोह में घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें स्मृती मंधाना को महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर, शुभमन गिल को पुरुष वर्ग में पोली उम्रिगर सन्मान, जबकि महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का सम्मान एन श्री चरनी को दिया जाएगा।

घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए रणजी ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और विजय मर्चेंट ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। BCCI का यह वार्षिक समारोह भारतीय क्रिकेट की उपलब्धियों का उत्सव माना जाता है, जिसमें खेल के दिग्गजों से लेकर उभरते सितारों तक को सम्मान देकर क्रिकेट की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर दागे करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइल

लोकसभा में ट्रांसजेंडर के कानून में संशोधन विधेयक पेश, ‘स्व-घोषित लैंगिक पहचान’ परिभाषा से हुई बाहर

राजशिष्टाचार उल्लंघन पर वविशम निगम में भाजपा का जोरदार आंदोलन, इंजीनियरों पर कार्रवाई!

Exit mobile version