29.1 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द दे सकते हैं इस्तीफा? 

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द दे सकते हैं इस्तीफा? 

गवर्नर ने पीएम मोदी को इस संबंध में अपनी इच्छा बताई   

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पीएम मोदी के सामने अपनी यह इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे आगे की जिंदगी पढ़ने लिखने में बिताना चाहते हैं। वे अब हर राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं।

एक बयान में राज्यपाल कोश्यारी ने कहा है कि ये बहुत सम्मान की बात थी कि मुझे महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर सेवा देने का मौक़ा मिला। महाराष्ट्र संत महात्माओं की भूमि है,पिछले तीन सालों से महाराष्ट्र की जनता ने मुझे अपार प्यार दिया,जिसे मै कभी भी नहीं भूल सकता हूं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल कोश्यारी ने इस संबंध में पीएम मोदी को जानकारी दे दिए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी मुंबई दौरे पर आये थे। जहां उन्होंने मुंबईकरों को कई  सौगातों से नवाजा था।

बता दें कि पिछले कुछ समय से विपक्ष राज्यपाल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। विपक्ष उन पर महाराष्ट्र के महापुरुषों का अपमान का आरोप लगाकार उनका इस्तीफा मांग रहा है। पिछले  दिनों विपक्ष के नेता ने राज्यपाल पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाते हुए मोर्चा भी निकाला था। हालांकि इस पर सरकार का कोई बयान नहीं आया है। देखना होगा कि राज्यपाल के इस बयान पर सरकार क्या कहती है।

ये भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री के साथ फोटो सेशन पर NCP विधायक का सनसनीखेज आरोप!

आज कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वगीर नौसेना में शामिल हुई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,415फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें