29 C
Mumbai
Saturday, July 11, 2026
होमराजनीतिरामचरितमानस विवादित: सपा हमेशा देश विरोधियों का समर्थन किया      

रामचरितमानस विवादित: सपा हमेशा देश विरोधियों का समर्थन किया      

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का सपा पर जोरदार हमला 

Google News Follow

Related

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हिन्दुओं के धार्मिक ग्रंथ को नफरत वाला बताया था। अब समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस पर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे हटाने की मांग की है। जिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया पर पलटवार किया है।
चौधरी ने अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि मौर्य बीमार हैं। अखिलेश को बताना चाहिए कि  मौर्य का बयान निजी है या पार्टी का। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा हमेशा देश विरोधियों के साथ रही है। उन्होंने कहा कि मौर्य ने कहा कि वे जो राय रखें हैं वह उनकी है या पार्टी की। सपा हमेशा से समाज में परेशानी खड़ी की है। इतना ही नहीं सपा ने हमारी संस्कृतियों को अपमानित किया है।
बता दें कि मौर्य ने कहा था कि मुझे रामचरित मानस से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, उसमें  कुछ वर्गों के लिए की गई जातिसूचक टिप्पणी अपमानजनक है। उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर रामचरित मानस की किसी पंक्ति के कारण किसी वर्ग को अपमानित होना पड़ता है तो वह धर्म नहीं अधर्म है।
ये भी पढ़ें 

आज विधान भवन में होगा बालासाहेब ठाकरे की तैल चित्र का अनावरण!

मुख्यमंत्री के साथ फोटो सेशन पर NCP विधायक का सनसनीखेज आरोप!

आज विधान भवन में होगा बालासाहेब ठाकरे की तैल चित्र का अनावरण!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,118फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें