BMC elections 2022: मुंबई में 9 वार्ड बढ़े

Big changes in Mumbai Municipal Corporation increase in the number of corporators

BMC elections 2022: मुंबई में 9 वार्ड बढ़े

आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए राज्य मंत्रिमडल की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। मुंबई में 9 वार्ड बढ़ा दिए गए हैं। इस तरह की जानकारी नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है। मुंबई में पहले 227 वार्ड थे। जिसे बढ़ाकर 236 कर दिए गए हैं।

वहीं इस पर बीजेपी विधायक और मुंबई बीजेपी प्रभारी अतुल भातखलकर ने ट्वीट कर ठाकरे सरकार की तीखी आलोचना की है। ठाकरे सरकार ने मुंबई नगर निगम में 9 वार्ड बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी किया है। क्योंकि साफ है कि शिवसेना हार के डर से दहशत में है। यह ट्वीट अतुल भातखलकर ने किया है। भातखलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप कुछ भी कर लें, मुंबई मनपा बीजेपी ही जीतेगी। मुंबई के लोग अब आपके असली स्वरूप को जान चुके हैं।

Exit mobile version