27.8 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBJP ने MVA सरकार को दी चुनौती, कहा-ओवैसी पर कार्रवाई कर दिखाए 

BJP ने MVA सरकार को दी चुनौती, कहा-ओवैसी पर कार्रवाई कर दिखाए 

Google News Follow

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर के बीच औरंगजेब की एंट्री हुई है। जिस पर बीजेपी ने महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ हमला बोला है। बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार को एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी है। बीजेपी ने कहा कि एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगाबाद में  औरंगजेब के मजार पर जाकर राजद्रोह का कार्य किया है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार को एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।

 बीजेपी विधायक ने कहा कि आज हम महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देते हैं वह एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ राजद्रोह के तहत कार्रवाई करके दिखाए। वह अपने साहस का परिचय दें और एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी पर कार्रवाई करें।

बीजेपी विधायक ने कहा कि औरंगजेब के मजार पर जाना एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी का कृत्य राजद्रोह है। उन्होंने कहा हम इतिहास को कैसे भूल सकते हैं। औरंगजेब ने  छत्रपति शिवाजी महाराज को परेशान किया था। जबकि संभाजी महाराज को प्रताड़ित कर मार डाला था। कदम ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा हुए कहा कि राज्य की सरकार सवाल उठाने वालों पर रजद्रोह का केस दर्ज कर जेल में डाल दे रही है। उन्होंने नवनीत राणा और रवि राणा का उदाहरण देते यह बात कही। बता दें कि राणा दम्पत्ति ने  मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था जिसके बाद दम्पत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था उन्हें जेल में डाल दिया गया था.
ये भी पढ़ें 

 

केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर रोक

दाऊद की कमर तोड़ने में जुटी NIA, दो और आरोपी गिरफ्तार  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें