29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाकेदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर रोक

केदारनाथ धाम में VIP दर्शन पर रोक

Google News Follow

बाबा केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर उत्तराखंड सरकार ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस संबंध में सरकार जल्द एक आदेश जारी कर सकती है। सरकार द्वारा वीआईपी दर्शन रोक से संबंधित लिखित आदेश जल्द जारी करेगी। मालूम हो कि, चारधाम यात्रा  में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

चारधाम यात्रा के एक सप्ताह हो गए है और दौरान लगभग 28 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। सरकार आरोप लग रहे है कि  चार धाम के लिए उचित व्यवस्था या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये गए हैं। हालांकि सरकार ने दावों को नकार दिया है। सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान जो मौते हुई हैं वे हार्ट अटैक से हुई है न की व्यवस्थाओं की वजह से। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और आईटीबीपी को तैनात किया है।

 उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू ने बताया कि चारधाम यात्रा में पहली बार एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो सेना के जवानों को भी तैनात किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एसडीआरफ पहले से ही तैनात है।

मुख्य सचिव ने बताया कि अधिक भीड़ बढ़ने की वजह से रजिस्ट्रशन को सीमित कर दिया गया है। ताकि धाम में कुव्यवस्था का आलम न हो। उन्होंने बताया कि उतने लोगों को भेजा जा रहा है जितने लोगों की वहां रुकने की व्यवस्था है। बाकी लोगों को रोक लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें       

बवाल नहीं…, ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण का कार्य शनिवार से होगा शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण पर रोक लगाने से किया इंकार    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें