31 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबीजेपी नेता आर.एन. सिंह का निधन 

बीजेपी नेता आर.एन. सिंह का निधन 

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. एन. सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य थे और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय संघ के महत्वपूर्ण उत्तर भारतीय चेहरों में से एक थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपने गृहनगर गोरखपुर में बड़हलगंज स्थित पैतृक गांव भरौली अंतिम सांस ली। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कुछ महीने पहले उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था।

आर. एन. सिंह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। आर. एन. सिंह गृहनगर हाल ही में अपना जन्मदिन मनाने गए थे। बताया जाता है कि आर. एन. सिंह हर साल अपना जन्मदिन मनाने गांव जाते हैं। आर. एन. सिंह  का एक जनवरी को जन्मदिन था। आर. एन. सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे उन्होंने मुम्बई में कैंसर पीड़ितों के रहने खाने की व्यवस्था की थी।

8 जुलाई 2016 को वे भारतीय जनता पार्टी से विधान परिषद के लिए चुने गए थे। इस साल उनका कार्यकाल 7 जुलाई 2022 को समाप्त होने वाला था। वह मुंबई के सबसे पुराने संगठनों में से एक, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष थे। वह सात बार उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। सिंह के निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ये  भी पढ़ें

मुंबई: 500 वर्ग फीट तक की आवासीय संपत्तियों पर नहीं लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स 

लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा महाराष्ट्र!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें