31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक माह का वेतन...

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक माह का वेतन दान करेंगे भाजपा विधायक

Google News Follow

Related

मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में आई बाढ़ में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा के सभी विधायक अपना एक माह का वेतन दान करेंगे। भाजपा नेता विधायक आशीष शेलार ने बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति और आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और श्रमिकों के नुकसान को देखते हुए एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है।

शेलार ने बुधवार को कहा कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ पार्टी की बैठक में हमने भाजपा के दोनों सदनों के विधायकों का एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का फैसला किया है। वे मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रहे हैं कि भाजपा विधान सभा एवं विधान परिषद के सभी सदस्यों का एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष और सरकार में जमा करायें ताकि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,475फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें