27.8 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबिना कांग्रेस के तीसरा मोर्चा बना तो भाजपा को होगा फायदा: नाना...

बिना कांग्रेस के तीसरा मोर्चा बना तो भाजपा को होगा फायदा: नाना पटोले

Google News Follow

मुंबई। कांग्रेस को नजरअंदाज कर तीसरा मोर्चा खड़ा करने की राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की कोशिश उनके मित्र दल कांग्रेस को जरा भी नहीं भा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि यदि बगैर कांग्रेस को साध लिए कोई मोर्चा बनाया गय़ा तो इसका सीधा फायदा भाजपा को होगा। पटोले ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को शामिल किए बिना ”भाजपा-विरोधी मोर्चा” बनाने की कोई भी कोशिश अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा ही पहुंचाएगी।
जलगांव जिले के फैजपुर में पटोले उन्होंने कहा कि चुनाव में अभी तीन साल बाकी हैं और कांग्रेस की प्राथमिकता कोविड-19 प्रबंधन है।

”भाजपा-विरोधी मोर्चा” गठित करने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा मोर्चा बिना कांग्रेस के संभव नहीं है और ऐसे किसी भी प्रयास से अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा होगा। महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार है। पिछले सप्ताह पटोले ने कहा था कि कांग्रेस आगामी चुनावों को अकेले ही लड़ेगी, जिसे लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन में हलचल मच गयी थी। पटोले ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता किसानों और युवाओं का कल्याण है जोकि बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ” मैं पहले ही चुनाव के बारे में विचार रख चुका हूं और यह संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंच गया है। चुनाव अभी तीन साल दूर हैं और मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा। हम नरेंद्र मोदी सरकार के कोविड-19 से निपटने में नाकामी और किसानों को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाएंगे।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें