31 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को नहीं होगा कोई...

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को नहीं होगा कोई फायदा

 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर बावनकुले का दो टूक बयान

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के कारण उनकी पार्टी में जागरूकता निर्माण होकर अन्य दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस में जाने के बदले कांग्रेस से भाजपा में कार्यकर्ता प्रवेश कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा को उनके दलों के नेताओं ने “हाईजैक” कर ली है और उनकी पार्टी को इस यात्रा का कोई फायदा नहीं, उल्टे नुकसान ही होगा।

इस प्रकार की राय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को व्यक्त की। उन्होंने ठाणे जिले के संगठनात्मक दौरे के दौरान ठाणे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते वक्त यह बयान दिया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश महासचिव एड. माधवी नाईक और भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष विधायक निरंजन डावखरे भी उपस्थित थे।

बावनकुले ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर उनकी पार्टी के नेताओं ने कब्जा कर रखा है। वे कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से मिलने तक नहीं देते। परिणाम स्वरूप उनकी पार्टी इस यात्रा से बढ़ने के बजाय कमजोर होती जा रही है। अन्य दलों के नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश नहीं कर रहे हैं। उल्टे कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। नंदुरबार के कांग्रेस के तीन नगरसेवकों ने आज भाजपा में प्रवेश किया है।  2024 का आगामी चुनाव आने तक कांग्रेस और राकांपा के कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली ‘बाळासाहेबांची शिवसेना’  के साथ गठबंधन कर लड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपार लोकप्रियता, उनकी सरकार के काम, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के काम और पार्टी के सांगठनिक ताकत के बल पर हम विजय प्राप्त करेंगे।

हम आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 में से कम से कम 45 सीटों और विधानसभा चुनाव में कम से कम 200 सीटों पर जीतेंगे। भले ही तीनों दल हमारे खिलाफ एकजुट हो जायें फिर भी भाजपा जीतेगी। महाविकास आघाड़ी का गठन वैचारिक आधार पर नहीं बल्कि भाजपा को दूर रखकर सत्ता हासिल करने के लिए किया गया था। लेकिन विचारों को त्यागने की वजह से अपने पारंपरिक मतदाताओं को दूर जाने के भय से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले शिवसेना की आलोचना कर रहे हैं। इस प्रकार का जवाब उन्होंने एक सवाल के जवाब में दिया।

ये भी पढ़ें 

 

व्लादिमीर पुतिन ने भारतीयों की तारीफ़, कहा- प्रेरक और बहुत प्रतिभाशाली हैं

​उद्धव ठाकरे ने की राज्य में ​मध्यावधि चुनाव ​​की ​भविष्यवाणी​! ​​- सावंत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें