BMC: नयी चुनौती! 8 संस्थाएं करेंगी सड़क कार्यों की जांच

सड़क बनाते समय हर पड़ाव पर क्वालिटी चेक किया जाएगा|हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा की क्या बीएमसी की ये नयी क्वालिटी चेक सिस्टम कितनी कारगर होती है|

BMC: नयी चुनौती! 8 संस्थाएं करेंगी सड़क कार्यों की जांच

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई में सड़कों की हालत खस्ता रहती है| ऐसे में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के ठेकेदारों की सड़क निर्माण के समय जल्दबाजी भी सामने लायी गयी हैं| लेकिन अब ​​बीएमसी को विश्वास है की वह एक अच्छी सड़के मुंबईकारों को दे सकती है, जिसमें ये 8 सड़कों के मापदंड की जांच करने वाली संस्थाएँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी| फ़िलहाल पालिका की ओर से इन 8 मापदंड जांच करने वाली संस्थाओं को 2 वर्ष के लिए दिया गया हैं| वहीं, मुंबई अब एक ग्लोबल शहर है|

गौरतलब है कि मुंबई में तक़रीबन 2000 किमी लंबी सड़के फैली हुई है, जिसमें से 1000 किमी रास्ते को बदलकर सीमेंट कांक्रीट में किया गया है| हालांकि, इस साल बीएमसी 200 किमी लंबी सड़कों को बदलकर सीमेंट कांक्रीट की बात की जा रही है|वहीं, टेंडर में सड़क निर्माण की सामग्रियों को ठेकेदार गुणवत्ता विहीन या नहीं में प्रयोग कर रहे है| इस पर ये संस्थाए कड़ी नज़र रखेंगी| वहीं, सड़क बनाते समय हर पड़ाव पर क्वालिटी चेक किया जाएगा|​ ​हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा की क्या बीएमसी की ये नयी क्वालिटी चेक सिस्टम कितनी कारगर होती है|

बता दें कि बीते साल, ​​भाजपा​​ ने सड़क खराब होने के मुद्दे पर बीएमसी प्रशासन को घेर लिया था, जहां पर बीएमसी में ​भाजपा​ के गुट नेता प्रभाकर शिंदे ने आरोप लगाया कि कम दर पर ठेका लेकर ठेकेदार स​​ड़कों की गुणवत्ता से समझौता करते हैं, जिससे मॉनसून के समय सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं| वहीं बीएमसी प्रशासन ​भाजपा​ के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रही| इसके विरोध में भाजपा ने जनता को एक बार फिर खराब रास्ते उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए सभा का बहिष्कार किया था|

​​यह भी पढ़ें-

अजीत का अपने ही सरकार पर निशाना: ‘राज्य में नोटिस परंपरा बंद हो ‘         

Exit mobile version