हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ की सराहना: मंगल प्रभात लोढ़ा!

कार्यक्रम के दौरान कान्यकुब्ज मंडल, मुंबई द्वारा आयोजित मासिक सुंदरकांड पाठ की सराहना करते हुए लोढ़ा ने कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ावा देती है।

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ की सराहना: मंगल प्रभात लोढ़ा!

Grand-Celebrations-on-Hanuman-Janmotsav-Sundarkand-Recitation-Lauded-Mangal-Prabhat-Lodha!

मुंबई में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर महालक्ष्मी स्थित कान्यकुन्ज भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा तथा नवनिर्वाचित नगरसेवक अजय पाटील ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के दौरान कान्यकुब्ज मंडल, मुंबई द्वारा आयोजित मासिक सुंदरकांड पाठ की सराहना करते हुए लोढ़ा ने कहा कि यह एक अत्यंत सराहनीय पहल है, जो समाज में एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कान्यकुंज मंडल मुंबई हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है और जरूरतमंदों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के अंत में मंडल की ओर से मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर अरविंद अवस्थी, सत्यप्रकाश बाजपेई, अजय ए. शुक्ला, सत्यप्रसाद बाजपेई, रोहित तिवारी, जगतनारायण दीक्षित, शानू शुक्ला, भूपेश शुक्ला, जयश्री द्विवेदी, गीता शुक्ला, ममता शुक्ला और अर्चना दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-

शिमला के राम मंदिर हॉल में ‘निकाह’ आयोजन पर विवाद; हिंदू संगठनों का विरोध

Exit mobile version