29.4 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमोहित कंबोज के घर जांच करने पहुंचे बीएमसी अधिकारी

मोहित कंबोज के घर जांच करने पहुंचे बीएमसी अधिकारी

Google News Follow

बदले की कार्रवाई में जुटी राज्य की ठाकरे सरकार विपक्ष नेताओ के खिलाफ मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का इस्तेमाल कर रही है। बुधवार को बीएमसी अधिकारी उस इमारत का निरीक्षण करने पहुंचे जिसमें मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कम्बोज का भी फ्लैट है। कम्बोज ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ चूंकि मेरे खिलाफ कोई झूठा मामला दर्ज नहीं किया जा सका, इसलिए आज मेरे घर पर बीएमसी का नोटिस भेजा गया है।’’

 

कम्बोज ने हाल ही में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ कुछ आरोप लगाए थे। शिवसेना शासित बीएमसी ने मुंबई नगर निगम अधिनियम-1988 के प्रावधानों के तहत सांताक्रूज पश्चिम में ‘खुशी प्राइड बेलमोंडो’ इमारत को नोटिस जारी किया। बीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार, नोटिस भवन के मालिक/ कब्जेदार/ अध्यक्ष/ सचिव को जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नोटिस पूरी इमारत को भेजा गया है, ना कि किसी विशिष्ट फ्लैट के मालिक को।’’ अधिकारी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि यह निरीक्षण कब किया जाएगा ।

इससे पहले, बीएमसी ने केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता नारायण राणे के जुहू इलाके में स्थित बंगले को कथित अनधिकृत परिवर्तन करने को लेकर नोटिस जारी किया था और परिसर का निरीक्षण भी किया था। बुधवार को मोहित ने कहा कि बीएमसी अधिकारी मेरी इमारत का निरीक्षण करने आए थे। देखना है अब वे क्या कमिया निकालते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही है। हम बीएमसी की नोटिस का जवाब देंगे। बीएमसी आयुक्त कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

लड़कियों की जनसंख्या बढ़ाने योगी सरकार के नक्शेकदम पर महाराष्ट्र… ! 

हां, मैं डंके की चोट कहता हूं कि देखी ‘द कश्मीर फाइल्स’  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें