26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमराठा आरक्षण पर छत्रपति शिवाजी महाराज के दोनों वंशज एक साथ,जानिए

मराठा आरक्षण पर छत्रपति शिवाजी महाराज के दोनों वंशज एक साथ,जानिए

Google News Follow

मुंबई। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के दोनों वंशज एक साथ आए हैं। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार को पुणे में सांसद संभाजी राजे और सांसद उदयन राजे भोसले के बीच मुलाकात हुई। बैठक के बाद संभाजी राजे छत्रपति ने कहा कि मराठा आरक्षण पर हमारी सहमति है। वहीं उदयन राजे ने कहा कि वह मराठा आरक्षण को लेकर संभाजी राजे के आंदोलन का समर्थन करते हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात पुणे के कारोबारी संदीप पटेल के आवास पर हुई। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सामने मराठा आरक्षण पर अपना पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण रद्द किए जाने के बाद मराठा आरक्षण को लेकर सक्रिय हुए संभाजी राजे ने कहा कि हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। मराठा आरक्षण पर हमारी सहमति है।

मुझे खुशी है कि कोल्हापुर और सतारा के परिवार एक साथ आए हैं। मराठा समुदाय को गुमराह करना हमारे खून में नहीं है। राज्य सरकार को हमारी छह मांगों को स्वीकार करना चाहिए। उदयनराजे ने कहा कि “हम दोनों एक ही परिवार से हैं। मैं संभाजी राजे के विचारों से सहमत हूं। मैं उनके आंदोलन का समर्थन करता हूं। मराठा आरक्षण पर राजनीति हो रही है। सरकार ने मराठा समुदाय को धोखा दिया है। जीआर ला कर मराठा समुदाय को आरक्षण दो। मराठा आरक्षण को लेकर संभाजी राजे पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। वे लगातार नेताओं से मिल रहे हैं जबकि उदयनराजे अभी तक मराठा आरक्षण को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई दिए। लोगों की नजर इस बात पर लगी हुई थी कि मराठा आरकक्षण आंदोलन को लेकर उदयनराजे की क्या भूमिका होगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें