28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: बारिश में घरों पर चला बुलडोजर,बिलखती हुई बेघर महिला बोली मेरा...

Mumbai: बारिश में घरों पर चला बुलडोजर,बिलखती हुई बेघर महिला बोली मेरा कसूर क्या है?

Google News Follow

मुंबई। मालाड कुरार में मेट्रो स्टेशन के लिए बारिश में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मूसलाधार बारिश में लोगों का ठाकरे सरकार ने उजाड़ दिया आशियाना। एमएमआरडीए और महाराष्ट्र सरकार के इस कृत्य से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। अचानक घर तोड़े जाने पर बिलखने लगी महिला बोली अब हम कहां जाएं। मेरे पति बच्चों सबको उठाकर पुलिस वाले मारते हुए पता नहीं कहां लेकर गए। हम कहां जाएं,हमको तो घर भी नहीं, जिसको घर का चाभी दिया है पहले उसका घर तोड़ना चाहिए, मगर जिसको घर नहीं मिला उसके घर को भी ठाकरे सरकार ने तुड़वा दिया।

अब हम कहां जाएं,हमको सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया इस सरकार ने, पुरूषों ही नहीं महिलाओं को भी पुलिस वालों ने मारा। अचानक हमारा घर तोड़े जाने से घर में सारा सामान दब गया। गहने कपड़े सभी दब गए। ठाकरे सरकार को चाहिए पहले जिसको घर की चाभी दिया है। उसके घर को तोड़े, पर जिसको घर की चाभी नहीं मिली है,भला उसके घर को क्यों तोड़ा गया यह सरकार की बड़ी लापरवाही है। वीडियो में महिला साफ-साफ कहते हुए नजर आ रही है कि किस तरह से बिना सोचे समझे लोगों के घरों को तोड़ दिया जाता है।

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर पुलिस हिरासत में

गौरतलब है कि भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने जब जनता के पक्ष में आवाज उठाने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । मलाड के कुरार में मेट्रो का काम चल रहा है। अचानक सुबह तोड़क कारवाई का जनता ने विरोध किया। जिसका भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने भी कार्रवाई का विरोध किया, जिस पर भातखलकर को वनराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। विधायक अतुल भातखलकर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। अतुल भातखलकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतुल भातखलकर ने कहा कि हम आंदोलन करेंगे। हाईकोर्ट ने कोविड काल में घरों को तोड़ने पर मना किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें