Kolhapur: कांग्रेस MLA P.N. पाटिल के खिलाफ बहू की प्रताड़ना का केस

Kolhapur: कांग्रेस MLA P.N. पाटिल के खिलाफ बहू की प्रताड़ना का केस

कोल्हापुर।  कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और मौजूदा विधायक पांडुरंग पाटिल उर्फ पी.एन.पाटिल के खिलाफ पुत्रवधु को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है। पांडुरंग पाटिल की पुत्रवधु अदिति राजेश पाटिल महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री एवं राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रहे बालासाहेब पाटिल की भतीजी और कोल्हापुर जिले के वरिष्ठ नेता सुभाष पाटिल की बेटी हैं। इस प्रकरण में विधायक पीएन पाटिल सहित उनके बेटे राजेश और  बेटी टीना महेश पाटिल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पांडुरंग पाटिल के खिलाफ यह मामला दर्ज होने के बाद समूचे जिले में काफी खलबली मच गई है। अदिति पाटिल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक विधायक पांडुरंग पाटिल, उनके बेटे राजेश और बेटी टीना उन्हें गालियां देते हुए न केवल मारा-पीटा, बल्कि एक करोड़ रुपये भी मांगे।
अदिति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस प्रकरण में विवाहिता को शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, धोखा-गाली देने, पीटने-धमकाने आदि के सिलसिले में उक्त सभी अभियुक्तों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सत्तारूढ़ दल के एक विधायक के खिलाफ इतने संगीन मामले के दर्ज होने से ही  समूचे राज्य की तस्वीर साफ है कि कानून-व्यवस्था कितनी लचर हो गई है।

Exit mobile version