28.3 C
Mumbai
Saturday, August 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजनगणना 2027 होगी ऐतिहासिक, 40 सवालों की लिस्ट जारी

जनगणना 2027 होगी ऐतिहासिक, 40 सवालों की लिस्ट जारी

गृह मंत्रालय की सवाल पूछने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी

Google News Follow

Related

देश में होने वाली आगामी जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना के लिए 40 सवालों की सूची जारी कर दी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार की जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रही है, क्योंकि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार जाति से जुड़े आंकड़े भी इसमें जुटाए जाएंगे। इतना ही नहीं यह पूरी प्रक्रिया देश की अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल जनगणना होगी।

देश में जनगणना (Census of India 2027) के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की सूची जारी कर दी है. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार, 14 अगस्‍त को नोटिफिकेशन जारी किया. इन सवालों में व्‍यक्ति के नाम, काम, धर्म, भाषा, बच्‍चों की संख्‍या, मोबाइल नंबर, आधार, पासपोर्ट नंबर वगैरह शामिल हैं. जनगणना के दौरान जाति भी पूछी जाएगी. सवालों की सूची में 10वां सवाल जाति से जुड़ा है. इसमें पूछा जाएगा कि व्‍यक्ति एससी या एसटी यानी अनुसूचित जाति या जनजाति से है या नहीं. इसमें अन्‍य पिछड़ा वर्ग या सामान्‍य का विकल्‍प नहीं है.

कहां कब से शुरू होगी जनगणना?
जनगणना की प्रक्रिया बर्फबारी वाले इलाकों में एक सितंबर से शुरू होगी. इस महीने की शुरुआत में जारी एक गजट नोटिफिकेशन में बताया गया था कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों की गिनती एक से 30 सितंबर के बीच होगी. देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल शुरू होगी. आदेश में कहा गया है, ‘जनगणना कराने के लिए, घर-घर जाकर लोगों की गिनती शुरू होने यानी 1 सितंबर से ठीक पहले, 17 से 31 अगस्त तक खुद से जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी शामिल होगा.

आपसे क्या क्या पूछे जाएंगे सवाल-

व्यक्ति का नाम
परिवार के मुखिया से संबंध
लिंग
जन्म की तारीख और उम्र (पूरे वर्षों में)
वर्तमान वैवाहिक स्थिति
शादी के समय उम्र (पूरे वर्षों में)
जीवनसाथी का नाम
धर्म
बताई गई राष्ट्रीयता
अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति
पिता का विवरण
माता का विवरण
विकलांगता
मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएँ
साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति
शिक्षण संस्थान में उपस्थिति की स्थिति
प्राप्त उच्चतम शिक्षा का स्तर और स्ट्रीम/विषय
पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया
आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
पेशा
उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार
कामगार का वर्ग
गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार के लिए)
काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (मार्जिनल, सेमी-मार्जिनल और नॉन-वर्कर के लिए)
काम की जगह तक आना-जाना
जन्म स्थान
पिछली बार रहने की जगह
माइग्रेशन (एक जगह से दूसरी जगह बसने) का कारण
पिछली बार माइग्रेशन के बाद से इस गाँव/शहर में रहने की अवधि
स्थायी आवासीय पता
अभी जीवित बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा महिलाओं के लिए)
कोविड-19 टीकाकरण की जगह
बैंक खातों की कुल संख्या
मोबाइल नंबर (अगर उपलब्ध हो)
आधार नंबर (अगर उपलब्ध हो)
वोटर आईडी नंबर (अगर उपलब्ध हो)
पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय पासपोर्ट धारक हों)
ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

यह भी पढ़ें-

‘कई जिंदगियां तबाह हुईं…’, विभाजन दिवस पर बोले PM मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,705फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें