30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभंगार बेच कर मध्य रेलवे ने कमाए 220 करोड़ 

भंगार बेच कर मध्य रेलवे ने कमाए 220 करोड़ 

 मोदी सरकार में भ्रष्टाचार रुकने से बढ़ी कमाई, अब तक का सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन,  वित्त वर्ष 2021-22 में प्राप्त रु.186.52 करोड़ से 18.4% अधिक

Google News Follow

मध्य रेल ने सभी स्टेशनों, खंडों, प्रतिष्ठानों, डिपो, कारखानों, शेडों, कार्यस्थलों को सभी रेलवे स्थानों/मंडलों को स्क्रैप मुक्त करने के लिए “शून्य स्क्रैप मिशन” प्राप्त करने की दिशा में अपने अथक प्रयास जारी रखे हैं। मध्य रेलवे ने भंगार बेच कर इस साल 220 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया है।

चालू वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल से सितंबर) के दौरान मध्य रेल ने रु. 220.85 करोड़ स्क्रैप की बिक्री  की , जो पिछले वर्ष की इसी अवधि यानी अप्रैल से सितंबर 2021 के दौरान प्राप्त 186.52 करोड़ रुपये की स्क्रैप बिक्री के राजस्व की तुलना में 18.40% अधिक है। 220.85 करोड़ रुपये का स्क्रैप बिक्री राजस्व मध्य रेल द्वारा उत्पन्न  किसी भी वर्ष में अप्रैल से सितंबर की अवधि के लिए स्क्रैप की बिक्री से उत्पन्न अब तक का सबसे अधिक राजस्व है।

मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने कहा कि स्क्रैप डिस्पोजल से न केवल राजस्व अर्जित करने में मदद मिली है बल्कि परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल रखने में भी मदद मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि मध्य रेल,  रेलवे में विभिन्न स्थानों पर सभी चिन्हित स्क्रैप सामग्री को बेचने के लिए मिशन मोड में काम करेगा।

 ये भी पढ़ें  

आरएसएस मानहानि मामले में सुनवाई तीन दिसंबर तक टली

गढ़चिरौली में पुलिस की वेतन में डेढ़ गुना की वृद्धि – उपमुख्यमंत्री

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें