27.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराणा दम्पति के निशाने पर फिर CM ठाकरे, कहा-'शनि को राज्य से...

राणा दम्पति के निशाने पर फिर CM ठाकरे, कहा-‘शनि को राज्य से जाना चाहिए’  

Google News Follow

अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा नागपुर के रामनगर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। वहीं, इसी मंदिर में एनसीपी कार्यकर्ता भी हनुमान चालीसा का पाठ करने की अनुमति मांगी है। हालांकि दोनों पक्षों को हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति प्रशासन ने शर्तों के साथ दी है। जबकि, राणा दम्पति ने पहले एनसीपी कार्यकर्ताओं को हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा है। लेकिन, इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों को हनुमान चालीसा पाठ की अनुमति तो दी गई है, लेकिन मामला तूल पकड़ते देख लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने दोनों पक्षों से साफ कहा कि लाउडस्पीकर लगाने की परमिशन नहीं होगी। इसके अलावा भारी संख्या में भीड़ जुटाने पररोक लगाया गया। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता है तो संबंधित पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नवनीत राणा ने कहा कि आज शनिवार है और महाराष्ट्र से शनि को जाना चाहिए। इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रही हूं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बताया जा रहा है कि नवनीत राणा के अमरावती पहुंचने पर हनुमान चालीसा बांटा जाएगा। उसके बाद रात आठ बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
ये भी पढ़ें 

 

फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ का पोस्टर रिलीज, रणदीप हुड्डा ने जगाई उत्सुकता    

अब विधान परिषद जाना चाहती हैं पंकजा मुंडे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें