25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपूर्व PM नरसिम्हा राव की प्रतिमा का अनावरण करने से राज्यपाल का इंकार...

पूर्व PM नरसिम्हा राव की प्रतिमा का अनावरण करने से राज्यपाल का इंकार  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण का आरोप  

Google News Follow

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रामटेक के संस्कृत विश्वविद्यालय में स्थापित देश के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की प्रतिमा के अनावरण का करने से इंकार कर दिया है।
सोमवार को नागपुर विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में श्री चव्हाण ने कहा कि रामटेक के कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्व विद्यालय का दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां स्थापित नरसिम्हा राव की प्रतिमा का अनावरण करने का अनुरोध किया था। पर हमे पता चला है की उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल कार्यालय से कहा गया है राज्यपाल के आगमन से पहले प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाए। इसलिए विश्वविद्यालय ने राज्यपाल के आगमन से ठीक एक दिन पहले 20 दिसंबर को इस प्रतिमा के अनावरण समारोह का आयोजन किया है।

श्री चव्हाण ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव कांग्रेस के नेता होने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री भी थे। उन्हें देश के एक महान और विद्वान नेता के रूप में जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि राव रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी थे। उनके समय में देश में कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल द्वारा महाराष्ट्र और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री राव की प्रतिमा का अनावरण न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें 

अन्ना हजारे की मांग पूरी: जाने कैसे लोकायुक्त की होगी नियुक्ति? 

हमारी सेना के लिए ‘पिटाई’ शब्द सही नहीं, विदेश मंत्री ने राहुल को धोया    

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प,फायरिंग   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें