29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटOBC आरक्षण पर आपस मे भिड़े कांग्रेसी मंत्री,थोरात ने वडेट्टीवार को दी...

OBC आरक्षण पर आपस मे भिड़े कांग्रेसी मंत्री,थोरात ने वडेट्टीवार को दी धैर्य रखने की सलाह

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और मंत्रिमंडल के सहयोगी विजय वडेट्टीवार को धैर्य रखना चाहिए, और विश्वास जताया कि भविष्य में वडेट्टीवार को निश्चित तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। थोरात वडेट्टीवार के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। वडेट्टीवार ने कहा था कि उन्हें राजस्व विभाग इसलिए नहीं मिला क्योंकि वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं। वडेट्टीवार के पास वर्तमान में राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन और बहुजन विकास (ओबीसी) कल्याण विभाग है।

पड़ोस के पुणे जिले के लोनावाला में ओबीसी के कार्यक्रम के दौरान वडेट्टीवार ने रविवार को कहा कि पूर्ववर्ती राज्य विधानसभा में वह विपक्ष के नेता थे और उन्हें अब ‘‘बड़ा विभाग’’ मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया, ‘‘चूंकि मैं ओबीसी समुदाय से आता हूं इसलिए राजस्व विभाग के लिए मुझे नजरअंदाज किया गया।’’ राज्य में विधायक दल के नेता थोराट ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि वडेट्टीवार के बयान को गलत समझा गया। उन्होंने कहा, ‘‘शायद वह कुछ और कहना चाहते होंगे। लेकिन उन्हें धैर्य और संयम रखना चाहिए। निश्चित तौर पर भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।’’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें