29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटBMC सर्वे, दूसरा डोज लेने वाले सिर्फ इतना लोग CORONA पॉजिटिव, जानें

BMC सर्वे, दूसरा डोज लेने वाले सिर्फ इतना लोग CORONA पॉजिटिव, जानें

Google News Follow

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है। बीएमसी द्वारा 1 जनवरी से 17 जून तक 2 लाख 90 हजार कोरोना मरीजों का सर्वे किया।सर्वे में सामने आया है कि कोरोना वैक्सीन का दूसरा लेने वाले सिर्फ 26 लोग ही कोरोना पॉज़िटिव हुए। जबकि 10 हजार 500 लोग पहला डोज लगवाने के बाद संक्रमित हुए। बीएमसी के आंकड़ों पर नजर डाले तो 1 जनवरी 2021 से 17 जून 2021 के बीच करीब 40 लाख 75 हजार 393 लोगों ने मुंबई में वैक्सीन लगवाई थी। इसमें से सिर्फ 0.23% लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए।

बीएमसी के द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, दूसरी लहर में मुंबई में 3.95 लाख नए मरीज मिले। इनमें से वॉर रूम ने 2.9 लाख मरीजों से संपर्क कर उनका सर्वे किया। इनमें ज्यादातर होम आइसोलेशन वाले मरीज थे। बीएमसी के मुताबिक, इस दौरान 1 लाख से ज्यादा लोग हॉस्पिटल में भी एडमिट हुए थे, उनकी एंट्री होनी बाकी है। बीएमसी के कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मंगला गोमारे ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि उनमें भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि हमने सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों का डेटा अलग से जमा करने के लिए कहा था, ज्यादातर हॉस्पिटल ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने आगे बताया, ‘यह संख्या दर्शाती है कि ज्यादातर आबादी में गंभीर संक्रमण को रोकने में टीके प्रभावी हैं।’बीएमसी अब मुंबई में पांचवां सीरो सर्वे कराने जा रही है। यह सीरो सर्वे 18 साल की उम्र से ऊपर वालों पर होगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी है। यह सर्वे सभी 24 वॉर्ड में किया जा रहा है। इनमें 4 हजार लोगों के सैम्पल लिए जाएंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें