28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोरोना पाबंदी में ढील: ठाकरे सरकार पर क्यों भड़के पुणे के महापौर,...

कोरोना पाबंदी में ढील: ठाकरे सरकार पर क्यों भड़के पुणे के महापौर, जानें

Google News Follow

मुंबई। वैश्विक महामारी कोरोना पर नए नियमों को लेकर महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के सोमवार 2 अगस्त को 11 जिलों को छोड़कर समूचे राज्य में पाबंदियों में ढील की घोषणा किए जाने से अब नया विवाद सिर उठाता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री के इस रवैए की खासाआलोचना होनी शुरू हो गई है। पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने इस सिलसिले में सरकार पर ट्विटर के जरिए भड़कते हुए सवाल उठाया है कि मुंबईऔर पुणे के लिए इंसाफ में यह दोगलापन क्यों?

सरकार का दोगलापन है यह: राज्य सरकार के नए फैसले के अनुसार राज्य में 11 जिले ऐसे हैं, जहां तीसरे स्तर की पाबंदियां जारी रहेंगी। इनमें कोल्हापुर, सांगली, सातारा, पुणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सोलापुर,अहमदनगर, बीड़, रायगढ़ व पालघर का समावेश हैं। इसके अलावा अन्य सभी जगहों पर प्रतिबंधों में ढील दी गई है। मुंबई, मुंबई उपनगरों और ठाणे में प्रतिबंधों पर फैसले का दारोमदार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पर है, जिसे लेकर  पुणे के महापौर का कहना है कि सरकार मुंबई और पुणे के साथ अलग तरह से बर्ताव कर रही है, जो उसका दोगलापन है।
मौजूदा पॉजिटिविटी है पुणे की 4% के अंदर: उन्होंने बताया है कि पुणे शहर में एक महीने से पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे है और मौजूदा पॉजिटिविटी 4% के अंदर है। बावजूद इसके पुणे में लेवल-3 का प्रतिबंध बनाए रखना स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें