33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटएआई समिट हंगामे में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को कोर्ट से मिली 5...

एआई समिट हंगामे में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को कोर्ट से मिली 5 दिन की पुलिस कस्टडी!

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए। नेपाल के जेन-जी की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए।

Google News Follow

Related

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ‘इंडिया एआई इम्पैट समिट’ में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया।

गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं। शुक्रवार को सभी को दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ से प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए। नेपाल के जेन-जी की तर्ज पर देश को बांटने वाले नारे लगाए। उन्होंने प्रदर्शन की ऐसी जगह चुनी, जहां दूसरे देशों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की और इस दौरान कुछ पुलिसवालों को चोट लगी। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की 5 दिनों की कस्टडी मांगी।

अदालत ने पुलिस से पांच दिन की रिमांड का कारण पूछा। पुलिस की ओर से कहा गया, “मामले में जांच करनी है कि साजिश किसने रची और कौन-कौन लोग शामिल हैं। टी-शर्ट कहां छापी गईं?”

आरोपियों के वकील ने पुलिस रिमांड की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को कम करने वाली है। अगर प्रदर्शन के चलते गिरफ्तारी होने लगी तो संसद में प्रदर्शन करने वाले सांसदों की भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा, “आरोपी एक राजनैतिक दल से जुड़े हैं, जो विपक्ष में है। उन्होंने भारत मंडपम में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। कहीं कोई सबूत नहीं है कि इन्होंने किसी को चोट पहुंचाई। प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में पुलिस रिमांड की कोई जरूरत नहीं है।”

बाद में पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए शनिवार को सभी चार आरोपियों को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया।

 
यह भी पढ़ें-

अमेरिकी टैरिफ हटने से बढ़ेगा निर्यात, रोजगार को मिलेगी रफ्तार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें