32.2 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटTOXIC ने टाल दी ईद की रिलीज़ डेट, बताई यह वजह

TOXIC ने टाल दी ईद की रिलीज़ डेट, बताई यह वजह

Toxic का सीधा मुकाबला आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2:द रिवेंज से होने वाला था।

Google News Follow

Related

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic ने धुरंधर-2 फिल्म रिलीज डेट से दुरी बनाने का फैसला किया है। निर्माताओं ने बुधवार (4 मार्च)को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मौजूदा हालात और अमेरिका-ईरान तनाव के चलते रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से फिल्म की निर्धारित रिलीज टाल दी गई है।

पहले यह फिल्म ईद 2026 पर रिलीज होने वाली थी, जहां इसका सीधा मुकाबला आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2:द रिवेंज से होने वाला था। अब रिलीज टलने के बाद ईद पर ‘धुरंधर 2’ को सोलो रिलीज मिल जाएगी।

निर्माताओं के अनुसार अब Toxic 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, नई तारीख के साथ फिल्म एक नए बॉक्स ऑफिस मुकाबले में फंस गई है। 5 जून 2026 को वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज में एक दिन का अंतर है, लेकिन दोनों एक ही वीकेंड पर सिनेमाघरों में होंगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस नए क्लैश को लेकर बहस शुरू हो गई है।

निर्माताओं ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि फिल्म को मध्य पूर्व की परिस्थितियों के कारण टाला गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ईद रिलीज पर संभावित टकराव से बचने की रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं, क्योंकि ‘धुरंधर 2’ को साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।

अब उद्योग जगत की नजर जून 2026 के पहले वीकेंड पर टिकी है, जब दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला तय करेगा कि दर्शकों की पसंद किस ओर झुकती है और किस फिल्म को शुरुआती बढ़त मिलती है।

यह भी पढ़ें:

राज्यसभा के लिए भाजपा के उम्मीदवार तय, चार नामों की घोषणा

इजरायल के विदेश मंत्री बोले, ‘खामेनेई के वारिस को भी हम खत्म कर देंगे’!

आसाम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, विपक्षी गठबंधन का बंटाधार

इजरायल का दावा, ‘हमारे लड़ाकू विमान ने ईरान के जेट को मार गिराया’!

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें