28.2 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचक्रवाती तूफान के आसार, महाराष्ट्र में भी हो सकती बारिश 

चक्रवाती तूफान के आसार, महाराष्ट्र में भी हो सकती बारिश 

Google News Follow

Related

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण बन रहे चक्रवाती तूफान का साया महाराष्ट्र पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। बताया जा रहा है कि यह तूफान शनिवार को आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के तट तक पहुंच सकता है। यह चक्रवात तूफान ‘जवाद’ का रूप ले लेगा। इसकी वजह से आज यानी एक दिसम्बर को गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी बारिश के आसार हैं। जबकि दो दिसम्बर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वहीं, मौसम विभाग ने समुद्री तट के आसपास रहने वाले लोग और मछुआरों को अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को कहा गया। मौसम विभाग ने संबंधित राज्यों में लगातार चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर, महाराष्ट्र में एक दिसम्बर से ही कई स्थानों पर रिमझिम बारिश सुबह से ही शुरू हो गई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने के आसार हैं। इस तरह यह चक्रवात दो दिसम्बर को बंगाल की कड़ी के भाग में पहुंचने की संभावना है। जबकि उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से  चार दिसंबर तक टकराने की उम्मीद जताई गई है। इसकी वजह कई स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
 

ये भी पढ़ें

मुंबई में 15 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल

जांच आयोग के सामने वाजे का खुलासा: सबसे पीड़ादायक रहा NIA की हिरासत 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,239फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें