24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में डेल्टा प्लस ने मचाया हड़कंप, ली 5 की जान, सामने...

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस ने मचाया हड़कंप, ली 5 की जान, सामने आये इतने केस

Google News Follow
मुंबई। महाराष्ट्र में एक हफ्ते में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस में जबरदस्त उछाल आया है। जिसकी वजह से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य जहां 21 के बजाय 66 मामले सामने आएं हैं,वहीं अब तक कुल 5 लोगों की इस वायरस से मौत भी हो चुकी है। बता दें कि शुक्रवार को मुंबई, रायगड, बीड में एक-एक जबकि रत्नागिरी में 2 मरीजों की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।  सभी की उम्र 65 साल से ज्यादा थी और कई बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से दो को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज, दो को एक डोज लग चुकी थी. वहीं पांचवें के वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली जा रही है। पिछले एक हफ्ते में राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट का आकंड़ा 21 से 66 तक पहुंच गया है।
हालांकि इसमें कुछ मामले जून महीने के हैं, जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी आई है। वहीं राज्य के सर्विलांस ऑफिसर डॉ. प्रदीप अवाटे ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है।  डेल्टा प्लस वेरिएंट में मौत के मामले उन मामलों में सामने आ रहे हैं, जिन्हें पहले से कई बिमारियां हैं। उन्होंने कहा कि ये समझना जरूरी है कि डेल्टा अब भी सबसे घातक वेरिएंट है, यही 80 प्रतिश मामलों के लिए जिम्मेदार है।
वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कारगर हैं। वहीं मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला गुरुवार को सामने आया था। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई के अंतिम सप्ताह में जान गंवाने वाली इस बुजुर्ग महिला को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें दी गई थीं। डेल्टा वेरिएंट के मामले मुंबई में 11, रत्नागिरी में 12  जबकि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में 13 केस मिले हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें