29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में पैर पसार रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट, अब तक मिले 103...

महाराष्ट्र में पैर पसार रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट, अब तक मिले 103 मरीज 

सोमवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट के 27 नए मामले

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना ने हड़कंप मचाया हुआ है, लेकिन इस बार कोरोना का नया वेरिएंट राज्य में धीरे -धीरे पैर पसार रहा है। सोमवार को डेल्टा प्लस वेरिएंट के 27 नए मामले सामने आने के बाद टेंशन बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार  प्रदेश में अब तक 103 मामले आ चुके हैं। सरकार तीसरी लहर की आशंका के बीच तैयारियों में जुट गई है।

बीएमसी के मुताबिक मुंबई में 128 सैंपल्स में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है। BMC ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि जीनोम टेस्ट के लिए भेजे गए 188 सैंपल्स में से 128 में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं 2 और सैंपल्स में कोरोना का अल्फा वेरिएंट पाया गया है। वहीं 24 सैंपल्स में कप्पा वेरिएंट सामने आया है।
Maharashtra reports 27 fresh cases of the Delta Plus COVID variant today. The total number of Delta Plus cases has reached 103, as per State Health Department.
— ANI (@ANI) August 23, 2021
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को जो 27 डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले सामने आए हैं उनमें गढ़चिरौली और अमरावती में 6-6, नागपुर में 5, अहमदनगर में 4, यवतमाल में 3, नासिक में 2 और भंडारा जिले में 1 मामला पाया गया है। महाराष्ट्र में पिछले काफी दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। वहीं अब नए वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ने की वजह से चिंता और भी बढ़ गई है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राज्य के अस्पतालों में भी बच्चों और बड़ों के इलाज के लिए तैयारियां की गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सितंबर महीने में कोरोना की तीसरी संभावित लहर का कहर देखने को मिल सकता है। राज्य में लगातार बढ़ रहे डेल्टा प्लस वेरिएंट के नए मामलों ने चिंता और बढ़ा दी है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें